कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक से जूझकर सकुशल वापस लौटे प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। बड़ी संख्या में मिलने पहुंच रहे लोगों के कारण उन्हें संक्रमण हो गया, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
दो दिन उपचार के बाद शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें किसी से भी मिलने से साफ मना किया है। नेगी ‘दा’ के पुत्र कविलाश ने बताया कि घर लौटने के बाद से रोजाना बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।
इसके कारण बरसात के मौसम में उन्हें इंफेक्शन हो गया। बृहस्पतिवार को उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन उपचार के बाद शनिवार देर शाम उन्हें छुट्टी मिल गई।
अस्पताल में भीड़ की आशंका को देखते हुए परिजनों ने उनके बीमार होने की जानकारी किसी को नहीं दी। शाम को घर पहुंचने के बाद नेगी ‘दा’ को ऊपरी मंजिल के अलग कमरे में रखा गया है।
कविलाश ने बताया कि चिकित्सकों ने उनके कमरे में किसी को नहीं जाने की नसीहत दी है। अधिक लोगों के उनसे से संक्रमण हुआ, जो निमोनिया का कारण बना।