उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को हार्ट अटैक पड़ने पर उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया। डाक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में सुधार हुआ है। डाक्टरों के उपचार का असर दिख रहा है। उनका बीपी नियंत्रित हुआ है और वह हल्का रिस्पांड भी करने लगे हैं।
डाक्टरों ने बताया कि उन्हें बीपी नियंत्रित करने के लिए जो दवाएं दी जा रही थी, उनमें से एक को बंद कर दिया गया है। उनके ह्दय संबंधी उपचार पर कार्डियोलास्टि की टीम फैसला लेगी।
narendra singh negi
जानकारी के मुताबिक अभी डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनके परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार को पौड़ी के बीरोंखाल में एक कार्यक्रम के बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पहले उन्होंने उसे एसीडीटी समझकर नजरअंदाज कर दिया।
लेकिन बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक देर रात उन्हें सीएमआई से मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य शुभचिंतकों ने इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार रात अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल जाना। इसके अलावा लोकगायक प्रीतम भरतवांण समेत कई रंगकर्मी उनकी हालचाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंच गए हैं।
narendra singh negi
सीएमआई अस्पताल के चेयरमैन आरके जैन के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक मैक्स अस्पताल में उन्हें अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इससे उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड ही नहीं देश दुनिया में भी अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। वे ग़ुवाल की जान कहे जाते हैं। का जन्म 12 अगस्त 1949 को पौड़ी जिले के पौड़ी गांव (उत्तराखंड) में हुआ। उन्होंने अपने जीवन-वृती (कॅरियर) की शुरुआत पौड़ी से की थी और अब तक वे दुनिया भर के कई बडे बडे देशों मे गा चुके हैं।