फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लोकगायिका कबूतरी देवी अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही परेशानी

Fri, 06 Jul 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
kabootri devi
विज्ञापन

लोकगायिका कबूतरी देवी को सांस लेने और हार्ट में समस्या के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात कबूतरी देवी (73) को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर रात करीब एक बजे उनकी नातिन रिंकू उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। लोकगायिका को इमरजेंसी में रखा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एसडीएम संतोष कुमार पांडेय को जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें वार्ड में भर्ती किया। कबूतरी देवी की बेटी हेमंती ने बताया कि उनके हाथ-पैर भी काम नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोकगायिका के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद लोक संस्कृति पर कार्य कर रहे हेमराज बिष्ट समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें