प्रदर्शनी भी लगेगी
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में उत्तराखंड सितारे अवॉर्ड, हिम ताज, सांस्कृतिक संध्याएँ, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी। यहां 200 से अधिक प्रदर्शनी एवं व्यापारिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें उत्तराखंड के उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। अमर उजाला इस महोत्सव का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है, जो इस सांस्कृतिक आयोजन की गतिविधियों एवं संदेश को देशभर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।