आईएमए के इतिहास में इस साल जुड़ा स्वर्णिम अध्याय
भारतीय सैन्य अकादमी से इस साल जून में 515 कैडेट पास आउट हुए। इसमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट शामिल थे। खास बात यह थी कि इस साल कड़े नियमित प्रशिक्षण को पूरा कर पहली बार नौ महिला कैडेट युवा सैन्य अधिकारी के रूप में भारतीय सेना का हिस्सा बनीं।
ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला
चार साल बाद अब हो रही जगह की तलाश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक निदेशालय को शासन से एक पत्र मिला है। जिस पर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जिले की आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बालिका सैनिक स्कूल एवं अन्य सैनिक स्कूलों के संबंध में प्रस्ताव मिलने पर इसे शासन को भेजा जाएगा।