फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में जमकर चले दोनों पक्षों में लात और घूंसे, एक बराती घायल

Mon, 07 Mar 2022 04:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,खानपुर

सार

डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात में डीजे पर नाचने-गाने को लेकर गांव के युवकों और बरातियों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भतीजे ने पुलिस को एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढा कलां गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की शादी खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के एक व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी। अकौढा कलां से तुगलपुर गांव में बरात आई थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बरातियों की एक युवक से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

ये भी पढ़ें...Crime in Uttarakhand: बराती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के जोनी ने बरातियों पर पाठल से हमला कर दिया जिससे नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भतीजे की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें