अच्छे नहीं बुरे दिल ही लौटा दो..
महंगाई पर बात करते हुए विपक्ष के विधायकों ने तंज कसा कि हमें अच्छे दिन नहीं बल्कि हमारे बुरे दिन ही लौटा दो। ऐसे दिन, जिनमें पेट्रोल 60 से 70 रुपये, डीजल 50 से 60 रुपये प्रति लीटर और गैस सिलिंडर 400 रुपये का था। इस पर पलटकर मंत्री ने कहा कि आप विपक्ष में बैठे हैं, यह आपके बुरे दिन ही तो हैं।
सबका वोट हमें मिला तो वह गया कहां
महंगाई पर बोलते हुए विपक्ष के विधायक ने नई सरकार को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महंगाई मुद्दा था। सबकी भावनाएं कांग्रेस के साथ थी। माहौल भी हमारा था। सबने वोट भी हमें दिया तो वह वोट गया कहां। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा कि ईवीएम बाबा की पूजा करने वालों को ही इसका लाभ मिला है। सत्ता पक्ष ने भी तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग आपकी तरफ जीतकर आए हैं, उन्होंने भी ईवीएम की ही पूजा की होगी।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज