फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पर्यटक स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की मिलेगी सुविधा, पर्यटन मंत्री ने किया रवाना

Fri, 25 Sep 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन मंत्री ने जार्ज एवरेस्ट के लिए मोबाइल टॉयलेट किया रवाना
  • पहले चरण में 15 मोबाइल टॉयलेट आएंगे, खरीदे जा चुके हैं पांच
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक स्थलों पर आधुनिक मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं। पहले चरण में 15 मोबाइल टॉयलेट खरीदे जाएंगे, इनमें से पांच खरीदे जा चुके हैं। जिन पर्यटक स्थलों पर टॉयलेट की सुविधा नहीं है, वहां पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पर्यटन मंत्री ने मोबाइल टॉयलेट सुविधा का शुभारंभ किया।

उन्होंने मसूरी स्थित जार्ज एवरेस्ट के लिए मोबाइल टॉयलेट रवाना किया। बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 54 शौचालयों के उच्चीकरण और आधुनिकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण में पौड़ी व चमोली जनपद के 37 शौचालयों का उच्चीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मोबाइल शौचालय में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। महिला शौचालय में 3 सीट और पुरुष शौचालय में 2 सीट एवं एक यूरिनल पोट लगाया गया है। इसमें 2 किलो वाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है, जो कि इस मोबाइल शौचालय की बिजली की जरूरत को पूरा करेगा।

इसमें एक हजार लीटर पानी का टैंक और पानी के टैंक को भरने के लिए मोटर की व्यवस्था भी है। जिससे पानी को लिफ्ट करके कहीं से भी भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें सीवर एकत्र करने के लिए 750 लीटर का टैंक लगाया गया है।

कहां-कहां मिलेगी सुविधा
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बताया कि हरिद्वार में चार, जॉर्ज एवरेस्ट में पांच, मसूरी में एक, चोपता तुंगनाथ में एक, सतपुली में एक, कौड़ियाला में एक, कण्वाश्रम में एक और कालीमठ में एक मोबाइल टॉयलेट लगाया जाएगा। एक मोबाइल टॉयलेट की लागत लगभग 16.50 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें