प्रदेश तस्दीक संख्या
उत्तर प्रदेश - 40
राजस्थान - 20
दिल्ली - 13
हरियाणा - 21
पश्चिम बंगाल - 16
असम - 07
बिहार - 09
उत्तराखंड - 05
उड़ीसा - 05
गुजरात - 03
साइबर अपराध पर लगेगा अंकुश
साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने से साइबर ठगी पर अंकुश लगने की उम्मीदें हैं। साइबर सेल प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि साइबर अपराध करने वाले लोगों का बड़ा गैंग चल रहा है। यूपी में बैठे अपराधियों ने अब तक जिले के सबसे अधिक लोगों से धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पकड़े जाने के बाद ठगी पर अंकुश लगेगा और इनके गैंग का भी भंडाफोड़ होगा।
साइबर ठगी को रोकने के लिए कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी कोई भी जानकारी न दें। इंटरनेट में सही साइट पर जाकर ही खरीदारी करें। साइबर ठगी में लिप्त 155 अंतरराष्ट्रीय अपराधियों की लिस्ट बनाकर तैयार कर ली गई है।
-डीएस कुंवर, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर