कुछ शिक्षकों की ओर से इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। प्रभावित शिक्षक वंदना, रुचि, रेखा, यशवीर आदि की ओर से मुख्यमंत्री को की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ अन्य शिक्षकों को भी नियमों को ताक पर रखकर सुगम में तबादलों का लाभ दिया गया है।
विभाग को अभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली। इस संबंध में शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
वीएस रावत, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा