गांव के गुरु प्रसाद बेलवाल कहते हैं कि सड़क के लिए कई बार प्रस्ताव दिए गए। क्षेत्र और जिला पंचायत से भी सड़क बनाने का प्रयास सफल नहीं हो पाया। टीनशेड कालोनी से केमसारी गांव होते हुए पैन्यूला तक तीन किमी बाईपास सड़क बनती है, तो नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए भी काफी जगह मिल जाती। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गांव से अधिकतर लोगों ने पलायन कर दिया है।
जिला मुख्यालय की सीमा से सटे केमसारी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए जल्द ही गांव में बैठक की जाएगी। उसके बाद टीनशेड कालोनी से केमसारी होते हुए पैन्यूला तक सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर विधायक के माध्यम से लोनिवि को भेजा जाएगा।
- मुन्नी देवी चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत पैन्यूला।
केमसारी गांव के लिए सड़क का प्रस्ताव मुझे नहीं मिला है। ग्रामीण सांसद या विधायक के माध्यम से प्रस्ताव देते हैं, तो उनका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
- केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी।