बसों का नेटवर्क कारगर
केंद्र सरकार से नियो मेट्रो को लेकर चर्चा के दौरान देहरादून में इसकी उपयोगिता पर बात हुई। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के अफसरों ने यह भी कहा, देहरादून के लिए बसों का नेटवर्क बढ़ाने की जरूरत है। वहां नियो से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तहत बसों को चलाने की जरूरत है। इस पर अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत काम भी हो रहा है।
अब तक का अपडेट
- नियो मेट्रो के लिए 22.42 किलोमीटर के दो कॉरिडोर निर्धारित कर रूट तय किए गए।
- दोनों कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन होंगे। जमीन अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
- राज्य के विभाग मेट्रो रेल कारपोरेशन को 99 साल की लीज पर देंगे जमीन।
- 1900 करोड़ का प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार से डीपीआर मंजूरी का इंतजार कर रही राज्य सरकार।
- राज्य व केंद्र 20-20 प्रतिशत बजट देंगे, शेष 60 प्रतिशत राशि ऋण के माध्यम से जुटाई जाएगी।
दून के नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भेजी गई फाइल को केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। केंद्र की स्वीकृति मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया जाएगा।
- जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन