शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून चार ऐसे जिले हैं। जो शिक्षकों की पहली पसंद हैं। यहां अधिकतर स्कूल सुगम क्षेत्र में हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर में मात्र पांच स्कूल दुर्गम क्षेत्र में हैं। जबकि अन्य सभी स्कूल सुगम में हैं।
भर्ती के लिए एक से अधिक जिलों से आवेदन
बेसिक के शिक्षकों का जिला कैडर है। शिक्षक भर्ती में जिस अभ्यर्थी ने जिस जिले से आवेदन किया है, उसे मेरिट के आधार पर उसी जिले में नियुक्ति मिलेगी। लेकिन इस भर्ती में अधिकतर अभ्यर्थियों ने अधिकतर जिलों से आवेदन किया हुआ है।
वर्ष 2017 में तबादला एक्ट बना। जिसके मुताबिक पहली नियुक्ति दुर्गम क्षेत्र में किए जाने की व्यवस्था है, लेकिन ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर स्कूल सुगम में हैं। यही वजह है कि इस जिले के लिए शासन की ओर से सुगम में प्रथम नियुक्ति की अनुमति ली गई है।
- वीएस रावत, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा