स्कूल की छात्रा पूनम रावत पहले सिंगापुर और अब अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। अपनी काबिलियत के बूते उसे स्कॉलरशिप के तहत यह मौका मिला है। पूनम पौड़ी जिले के एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। स्कूल से पास छात्राएं अब दिल्ली के हंसराज कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, इंद्रप्रस्थ कॉलेज जैसे संस्थानों में पढ़ रही हैं।
प्रति छात्रा एक लाख खर्च
मुफ्त शिक्षा, खाना और रहने की सुविधा देने वाले हिम ज्योति स्कूल में प्रवेश का आधार आर्थिक है। यहां किसी भी जाति, धर्म और परिवार की बच्चियां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला ले सकती हैं। बशर्त कि वो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हों। प्रति छात्रा सालाना एक लाख रुपये तक का खर्च स्कूल की सोसाइटी का आता है।