छह महीने में पेपरलेस हो जाएगी वेतन प्रक्रिया
वित्त विभाग ने वित्तीय भुगतान और सेवा संबंधी प्रक्रिया को छह महीने के भीतर पेपरलेस करने का लक्ष्य बनाया है। इससे श्रम और कागज की खपत भी कम होगी और समय भी बचेगा।
मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे एप्लीकेशन
आईएफएमएस और एचआरएमएस के तहत एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने की योजना है। इस एप्लीकेशन से अधिकारी, कर्मचारी और सरकारी कार्यों से जुड़ी एजेंसियां मोबाइल पर ही खुद से संबंधित मामलों का अपडेट जान सकेंगे। एप्लीकेशन के माध्यम से वे पोर्टल पर जाएंगे, जिसके डेश बोर्ड पर दिए गए विकल्पों के हिसाब से वे सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
दो महीनों में हमने आईएफएमएस की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण के तहत मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि इसे एक जुलाई से शुरू कर दिया जाए। छह महीने में पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस करने का हमारा लक्ष्य है।
-अरुणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव, वित्त