फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, अधिसूचना हुई जारी

Wed, 08 Nov 2023 10:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ऐसे सभी कर्मचारी जो वर्तमान में नई पेंशन योजना के अधीन आ रहे हैं लेकिन उनकी नियुक्ति पूर्व के विज्ञापन से हुई है, वे पुरानी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन सभी को 15 फरवरी तक ये विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने उन सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प दे दिया है, जिनकी नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 से पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के तहत हुई है। ऐसे 6200 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने 15 फरवरी तक विकल्प मांगे हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पुरानी पेंशन बहाली के लागू होने तक के विज्ञापनों के हिसाब से कर्मचारियों को लाभ देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद धामी कैबिनेट ने भी ऐसे कर्मचारियों को लाभ देने का निर्णय लिया था, जिनकी नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 से पूर्व तक के विज्ञापनों के तहत हुई है।

विज्ञापन


इन 6200 कर्मचारियों की भर्ती के विज्ञापन तो पहले जारी हो गए थे लेकिन नियुक्ति एक अक्तूबर 2005 के बाद हुई थी। अब शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्द्धन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ऐसे सभी कर्मचारी जो वर्तमान में नई पेंशन योजना के अधीन आ रहे हैं लेकिन उनकी नियुक्ति पूर्व के विज्ञापन से हुई है, वे पुरानी पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन सभी को 15 फरवरी तक ये विकल्प चुनना होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ एक फार्म भी जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारी का नाम, पदनाम, वेतनमान, विभाग का नाम, विज्ञप्ति जारी करने वाले विभाग का नाम, विज्ञप्ति की तिथि, विभाग में नियुक्ति की तिथि, विभाग में योगदान की तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि आदि की जानकारी देनी होगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें