केवल बिजलीघर के मीटर पर विफल प्रयास
निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि चोरों ने केवल बिजलीघर के मीटर में छेड़छाड़ का प्रयास किया था, फैक्टरी का मीटर ठीक था। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्होंने दोनों मीटर को सील करके जांच के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि चूंकि मीटर में कुछ बदलाव नहीं किए जा सके, इसलिए बिजली चोरी तो नहीं हुई फिर भी मामले की विस्तार से जांच हो रही है।
स्मार्ट मीटर से बदल रही सूरत
रुड़की क्षेत्र में सभी एचटी उपभोक्ताओं व आम उपभोक्ताओं के मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, स्मार्ट मीटर लगने के कारण तेजी से लाइन लॉस कम हो रहा है। रुड़की क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के भीतर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन(टी एंड डी) हानि करीब 11 प्रतिशत कम हो गई है। जैसे-जैसे सभी जगहों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे, यह लॉस और कम होता चला जाएगा।