फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी बिजली किल्लत, दो से तीन घंटे कटौती, 5.2 करोड़ से पार पहुंची मांग

Sat, 10 Jun 2023 06:04 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

यूपीसीएल के एमडी ने बताया कि रियल टाइम मार्केट से आपूर्ति पूरी करने की कोशिश लगातार की जा रही है लेकिन इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी बिजली की किल्लत है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिजली की मांग में 10 लाख यूनिट की और बढ़ोतरी हो गई। साथ ही प्रदेश में ग्रामीण के साथ ही छोटे कस्बों में भी दो से तीन घंटे की कटौती की गई।यूपीसीएल के लिए गर्मियां बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति की चुनौती बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Love Jihad: थम नहीं रहा लोगों को आक्रोश, गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, यात्री हुए परेशान

बृहस्पतिवार को मांग 5.1 करोड़ यूनिट थी जो कि शुक्रवार को बढ़कर 5.2 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर गई। इसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास करीब 4.8 करोड़ यूनिट बिजली ही उपलब्ध है। शुक्रवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अलावा रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी सहित कई शहरों में दो से तीन घंटे की कटौती की गई।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि रियल टाइम मार्केट से आपूर्ति पूरी करने की कोशिश लगातार की जा रही है लेकिन इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी बिजली की किल्लत है। शनिवार को भी प्रदेशभर में बिजली कटौती के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें