फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: थम नहीं रहा लोगों को आक्रोश, गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, यात्री हुए परेशान

Sat, 10 Jun 2023 04:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह विरोध तेज हो गया है। व्यापरियों का कहना है कि धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है। वहीं बाजार बंद के कारण यहां यात्रियों को भोजन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गंगोत्री धाम में बाजार बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी पुरोला में नाबालिग सगी बहनों को भगाने की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि धाम में बाहर से कई लोग आए हैं। जो कि धाम के नाम पर कई प्रकार के सामान आदि बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन दिया था कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें नहीं लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी से अवैध रेड़ी और फड़ की दुकाने लगाई जा रही हैं।

विशेष समुदाय के कई लोग शहर छोड़कर चले गए
वहीं धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ बाजार बंद होने के कारण यात्रियों को भोजन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है ज़ब तक प्रशासन उचित आश्वासन नहीं देता, तब तक दुकाने बंद रहेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar Crime:  कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका युवती का शव, हत्या से सनसनी, बर्बरता देख कांप गए लोग
विज्ञापन


बता दें, कि उत्तरकाशी में विरोध प्रदर्शन के चलते भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने परिवार सहित शहर छोड़ दिया।अपनी दुकान का सारा सामान समेट कर वह देहरादून चले गए। इसके अलावा भी विशेष समुदाय के कई लोग शहर छोड़कर चले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें