फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अधिकारियों की लापरवाही, दूसरे के पते पर लिया कनेक्शन, कटने की बारी आई तो चला पता, जांच के आदेश

Sat, 11 Jul 2026 12:38 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक व्यक्ति ने दूसरे के पते पर कनेक्शन ले किया। जब कनेक्शन कटने की बारी आई तो इस बात का पता चला।  राज्य सूचना आयोग ने विभाग को अपने स्तर पर जांच करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
बिजली कनेक्शन - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग में अधिकारियों की लापरवाही का आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। रुड़की विद्युत वितरण खंड ने एक व्यक्ति को किसी अन्य व्यक्ति के आवासीय पते पर बिजली कनेक्शन जारी कर दिया। असली मालिक को इसका पता तब चला जब बिजली काटने की जानकारी उनके पते पर भेजी गई।

विज्ञापन


सूचना आयोग ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। रुड़की के संदीप कुमार ने राज्य सूचना आयोग में एक अपील दाखिल कर बताया कि 2016 में उनके आवासीय पते पर एक बिजली कनेक्शन जारी किया गया। यह 2021 तक उपयोग में रहा। 2025 में एक नोटिस द्वारा उन्हें इस कनेक्शन के काटे जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद ही पीड़ित को इस मामले की जानकारी हुई।

संदीप कुमार ने सूचना आयोग में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि बिजली कनेक्शन जारी करने के पहले भी संबंधित पते का निरीक्षण किया गया होगा। अब विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके पते पर जारी बिजली कनेक्शन किसी अन्य पते पर कैसे लगा दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे कदाचार का मामला माना है। आयोग ने विभाग को इस मामले में अपने स्तर पर जांच करने का आदेश दिया है। आयोग ने पीड़ित को मांगी गई सूचना दस दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें