फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए करना पड़ता संघर्ष, लेकिन कांग्रेस में पैदा होते ही बन जाते हैं नेता

Thu, 10 Feb 2022 07:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। जबकि कांग्रेस में पैदा होते ही नेता बन जाते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड पहुंचीं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। जबकि कांग्रेस में पैदा होते ही नेता बन जाते हैं।

विज्ञापन


ईरानी ने यहां रैली में कांग्रेस पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अटल जी ने यहां के लोगों का सम्मान करते हुए उनके इस सपने को साकार किया। जबकि कांग्रेस राज्य बनाना ही नहीं चाहती थी, लेकिन आज राहुल गांधी किस हैसियत से राज्य में वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंदिर बनाने की बात पर कांग्रेश भाजपा का उपहास उड़ाया करती थी, लेकिन आज भाजपा के शासन में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे देने वालों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार के सामने इस नारे को लगाकर दिखाएं। देवभूमि में ऐसा कोई नागरिक नहीं है, जो इसे बर्दाश्त करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। जब बाबा केदार में आपदा आई थी, तो उस समय किसी ने भी नहीं समझा था कि शीघ्र ही मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। जबकि प्रधानमंत्री के सहयोग से बाबा केदार धाम में 900 करोड़ की योजनाओं से उसका  पुनउत्थान किया गया।

ये भी पढ़े...Uttarakhand Elections : हाई प्रोफाइल सीटों पर हो सकता है पैसे का खेल, आयोग के रडार पर सात विधानसभा सीटें

सीडीएस बिपिन रावत को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के व्यक्ति को इस श्रेष्ठ पद पर बैठाया, लेकिन कांग्रेस ने उनको गुंडा तक कह दिया। भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए ईरानी ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले में 60 हजार लोगों को पानी मुहैया कराया गया। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया। वही कोविड काल में 19 महीने तक गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया गया।

कोविड टीकाकरण के तहत 170 करोड़ भारतवासियों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही 160 देशों को कोविड में सहयोग किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो राज्य व देश को बाहरी शक्तियों से बचा सकती है।

आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी भारतवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब पार्टी को ही उन पर भरोसा नहीं है तो विधानसभा की जनता उन पर कैसा भरोसा कर सकती है। क्योंकि पार्टी ने पहले किसी अन्य को टिकट दिया था जिसके बाद टिकट को बदला गया।

पार्टी प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कहा कि जनता उन को जिताने का मन बना चुकी है, जिस कारण सभी कार्यकर्ता दिन-रात निस्वार्थ भाव से विधानसभा में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े चार वर्षों तक जनता के बीच में अगर वह उपस्थित होते तो आज चुनाव में प्रलोभन देने की जरूरत नहीं पड़ती। कालाढूंगी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से विजय होगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन तीन जनसभाएं 

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बदरीनाथ, हल्द्वानी और सहसपुर में ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी। प्रचार के आखिरी दिन 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टिहरी, कोटद्वार और रुड़की में जनसभा कर प्रचार को गरमाएंगे। प्रचार के निर्णायक दौर में प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिन तीन जनसभाएं होंगी।

गुरुवार को श्रीनगर में जनसभा करने के बाद शुक्रवार को वह अल्मोड़ा में गरजेंगे, इसके बाद 12 फरवरी को उनकी रुद्रपुर में जनसभा होगी। उसी दिन योगी आदित्यनाथ प्रदेश की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वाराहाट, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर और स्मृति ईरानी डीडीहाट, भीमताल और कालाढूंगी में जनसभा करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें