फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Nikay Chunav: मतदाता सूची में किसी को बनाया लड़की तो किसी को पिता का पिता, आंकड़े भी बेमेल

Fri, 24 Jan 2025 11:49 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जो मतदाता आयोग की वेबसाइट से जानकारी लेकर वोट डालने पहुंचे, उन्हें वोटर लिस्ट में उस क्रमांक पर अपना नाम ही नहीं मिला।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 100 निकायों के चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची सबके लिए सिरदर्द बनी रही। किसी मतदाता को इस सूची में महिला बना दिया तो किसी को अपने पिता का पिता बना दिया। आयोग की वेबसाइट पर मतदाताओं के आंकड़े और जिलों के आंकड़ों में भी गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची की पीडीएफ ऑनलाइन करने के साथ ही मतदाता के नाम से सूची में सीधे नाम खोजने का विकल्प भी दिया गया था। जो मतदाता आयोग की वेबसाइट से जानकारी लेकर वोट डालने पहुंचे, उन्हें वोटर लिस्ट में उस क्रमांक पर अपना नाम ही नहीं मिला। जिले की वोटर लिस्ट में सर्च किया तो दूसरे क्रमांक पर नाम मिला। इससे मतदाता खासे परेशान दिखे।

Uttarakhand Nikay Chunav: नई सूची बनी, पांच लाख मतदाता जुड़े फिर भी वोट देने से वंचित हुए हजारों मतदाता
विज्ञापन


विज्ञापन

प्रदेशभर में मतदाता सूचियों की गड़बड़ी के कुछ मामले ऐसे भी सामने आए, जब वोट देने पहुंचे मतदाता को महिला बना दिया गया। जैसे कोई रंजन नामक मतदाता का नाम रजनी, बबलू का बबली कर दिया। इस वजह से वे वोट नहीं डाल पाए। इसी प्रकार कुछ मामले ऐसे भी सामने आए, जिसमें पिता के नाम की जगह मतदाता का नाम और मतदाता के नाम की जगह पिता का नाम लिख दिया। ऐसे भी मतदाता वोट नहीं डाल पाए।

विधानसभा-लोकसभा से अलग मतदाता सूची
निकाय चुनाव की मतदाता सूची अलग होती है। इसमें वोट बनवाने की प्रक्रिया भी अलग है। आयोग ने इसके लिए विशेष अभियान भी चलाए थे। लेकिन मतदाताओं को ये असमंजस रहा कि उन्होंने लोकसभा का वोट दिया और अब उनका नाम नहीं है। ज्यादातर मतदाताओं को ये जानकारी ही नहीं थी कि निकायों के चुनाव की मतदाता सूची अलग से तैयार होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें