फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, CM हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

Sat, 11 Mar 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल केके पॉल को इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


नतीजे आने के शनिवार की शाम रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आपदा के जख्म हल्के करने के लिए ही मैं उत्तराखंड का सीएम बना था। उन्होंने कहा कि साथ देने के लिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं। 

हरीश रावत ने कहा कि जिस अपेक्षा से मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई। मैं उससे आज मुक्त हो गया हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल से संतुष्ट हूं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड में बहुत अच्छा काम किया। कहा कि मैंने व्‍यक्तिगत रूप से भी बहुत से मील की पत्‍थर छुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सीटों पर हारे हरीश रावत

harish rawat - फोटो : amar ujala
बता दें कि हरीश रावत विधानसभा चुनाव दो सीटों चुनाव लड़ रहे थे। जहां उन्हें भाजपा से मात मिली। 

लाख दावे करने के बाद भी उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण सीट में भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा।

वहीं किच्छा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला से हरीश रावत हार 1977 वोट से हार गए। हरीश रावत हरीश सीट पर 12278 वोटों से हारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें