विनोद चमोली ने रोका था दिनेश अग्रवाल का विजय रथ
धर्मपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास पलटें तो वर्ष 2007 के चुनाव के बाद ये सीट अस्तित्व में आई थी। इससे पहले लक्ष्मण चौक सीट से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल 2002 और 2007 में विधायक रहे। 2012 में धर्मपुर विधानसभा से फिर कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को ही जीत मिली। उन्होंने भाजपा के प्रकाश सुमन ध्यानी को 9420 मतों के अंतर से हराया था। 2017 में भाजपा ने दिनेश अग्रवाल के सामने यहां विनोद चमोली को मैदान में उतारा था। चमोली ने दिनेश अग्रवाल का विजय रथ रोक दिया था। उन्होंने अग्रवाल को 10,953 मतों के अंतर से हराया था। 2022 के चुनाव में फिर उन्होंने कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को 10,090 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, बाद में दिनेश अग्रवाल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
2022 चुनाव में धर्मपुर विधानसभा
| कुल मतदाता : |
2,07,718 |
| कुल वोट पड़े : |
1,18,321 |
| भाजपा को मिले |
58,538 |
| कांग्रेस को मिले |
48,448 |