फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: पोस्टल बैलेट सूची में रिटायर्ड और दिवंगत के भी नाम, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

Fri, 04 Mar 2022 10:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पोस्टल बैलेट से मतदान को लेकर आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर नया मामला उजागर किया है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सेना में सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को जारी मतपत्रों के गलत इस्तेमाल कर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतों को निरस्त करवाये जाने की मांग की है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट की सूची में ऐसे नाम भी हैं, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हो चुके हैं।

मतदाता को प्रमाणित करने वाले अधिकारी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करने की मांग
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास इस आशय की पुख्ता जानकारी है कि इस श्रेणी के मतदाताओं के नाम पोस्टल बैलेट की मतदाता सूची में अंकित हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया स्वरूप यह किया जाना उचित प्रतीत होता है कि यदि उपरोक्त (सेवानिवृत्त, लंबी अवधि के अवकाश पर चल रहे मतदाता अथवा मृतक कर्मी) सूची में अंकित मतदाताओं के मतपत्र पर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट प्राप्त होता है तो उस वोट को निरस्त माना जाए। इसके साथ ही उस मतदाता को प्रमाणित करने वाले अधिकारी के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: उम्मीदवार भगवान के द्वार, नतीजे आने से पहले मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे सीएम सहित कई दिग्गज नेता

आचार संहित के दौरान पावर कॉरपोरेशन में आमंत्रित की गई निविदाएं
एक अन्य शिकायत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बांद उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लि. में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थीं, जिसकी प्रक्रिया अभी भी गतिमान है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से कार्यादेश जारी करने का भी निर्णय लिया गया है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है। आदर्श चुनाव आचार संहिता को देखते हुए ऐसी सभी निविदाओं को निरस्त किया जाए, जो आचार संहिता के दौरान जारी की गई हैं। इसके अलावा संबंधित अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग के नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें