फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Assembly Election 2022: आज उत्तरांखड दौरे पर राहुल गांधी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में करेंगे वर्चुअल संवाद

Sat, 05 Feb 2022 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रहेंगे। वह सुबह पंतनगर में उतरेंगे और फिर किच्छा पहुंचकर किसानों के साथ संवाद करेंगे। यहां से वह दोबारा पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। 

विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चप्पे-चप्पे की जांच की
इसके बाद हरिद्वार में राहुल गांधी वर्चुअल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड ने चप्पे-चप्पे की जांच की। 

Election 2022: लोक गायिका नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' ने उत्तराखंड में भी दिया विमर्श को जन्म
विज्ञापन


राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वाया कार से हरिद्वार आएंगे। राहुल गांधी शनिवार को अपराह्न चार बजे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे। वर्चुअल संवाद करने के बाद राहुल गांधी साढ़े पांच बजे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और खुफियां एजेंसियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सघन चेकिंग चलाया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। हरकी पैड़ी और कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें