प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृति व परंपराओं को बनाए रखेंगे। सरकार बनते ही चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। पर्यटन के क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोलेंगे। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कराएंगे। सिलिंडर पांच सौ रुपये से ज्यादा का नहीं होगा। 40 हजार रुपये सालाना गरीब परिवारों को देंगे। पूर्व सैनिकों के लिए पूर्व सैनिक कल्याण आयोग का गठन किया जाएगा। हमें राजनीति को बदलना है और विकास की राजनीति बनाना है। कांग्रेस ने पहले भी करके दिखाया और अब भी जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां कर भी रही हैं। कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी दिखाओ और उसी पार्टी को चुनो जो विकास की बात करती हो।
उन्होंने जनता से अपने बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी व नानकमत्ता के प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा को भारी मतों से जिताने की अपील की। वहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, एमपी के विधायक कुणाल चौधरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, मेहंदी हसन, महेश जोशी, दान सिंह राणा, देवेंद्र जुनेजा, रंजीत सिंह नामधारी, दलजीत सिंह गोराया, राशिद अंसारी, अरविंद कुमार, वहीदउल्ला खां, विजय शंकर यादव, रवीश भटनागर, उमेश राठौर बॉबी, कुंवर सिंह खनका, जगविंदर सिंह पप्पू, सुखराम मौर्य, अरुण सक्सेना, देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, विक्रम सिंह बुंगला, धरम सिंह दसौनी, बीना राणा आदि थे।
उत्तराखंड की बहनों में बड़ी शक्ति
श्रीनगर में प्रियंका गांधी ने बदरीनाथ-केदारनाथ के जयकारों से संबोधन की शुरुआत की। कहा कि उत्तराखंड की बहनों में बड़ी शक्ति है। महिलाएं सक्षम बने, सशक्त बने यहीं हमारा सपना है। कहा कि राज्य में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, दूसरी समस्या मंहगाई और तीसरी स्वास्थ्य सुविधाओं का न होना। भाजपा की सरकारें अमीरों के लिए चलती हैं और मंहगाई का बोझ महिलाएं उठाती हैं। पहाड़ में गैस सिलिंडर 2000 रुपए का पड़ता है।
भाजपा सरकार ने यहां की जनता के लिए कुछ नहीं किया है। यहां खाली पदों को भरने के लिए कुछ नहीं किया गया। जनता पर नोटबंदी और जीएसटी को थोपा गया। जिससे छोटे व्यापारियों की कमर टूट गयी। दो लोगों को देश की कंपनी बेची जा रही हैं। देश के बजट में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए आवंटन नहीं बढ़ाया गया है। भाजपा स्थिर सरकार चलाने के लायक नहीं है। उनके राज में सिर्फ भाजपा के नेताओं और इनके उद्योगपतियों का विकास हुआ है।किसानों को दबाने वाले मंत्री पुत्र को रिहा करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र में सड़कों में गड्ढे हैं।