फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 Date: हरीश रावत ने किया चुनाव आयोग का स्वागत, कहा- 14 फरवरी भाजपा सरकार की विदाई का दिन

Sat, 08 Jan 2022 06:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शनिवार की शाम पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं। जिसके परिणाम 10 मार्च को आएंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 Date: प्रदेश में आचार संहिता लागू, चुनाव तारीखों का एलान, जानें कब होगा मतदान

14 फरवरी भाजपा सरकार की विदाई का दिन: हरीश रावत 
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव आयोग की ओर से 14 फरवरी को मतदान का दिन तय किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरखंड की जनता इस दिन भाजपा सरकार की विदाई करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत को आघात पहुंचाने वाले सरकार को इस बार जतना उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने राज्य में आचार संहिता लागू होने से पूर्व विभिन्न पदों पर सरकार की ओर से की गई नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

 
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस राज्य में युवाओं के सपनों को रौंदने वाली, विकास को चौपट करने वाली, जनता पर महंगाई को लादने वाली, नदी नाले-गाड़ गधेरों को रौंदने वाली  वाली सरकार की विदाई का समय अब करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथियों का कांग्रेस पार्टी उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रही थी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी जोश है। जनता में भी इस लोकतंत्र के उत्सव के प्रति उत्सुकता है। यही जोश और उत्सुकता इस बात का द्योतक है कि राज्य में परिवर्तन की बयार बह रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से ऑनलाइन नामांकन, डोर-टू-डोर अभियान के लिए मात्र पांच व्यक्तियों की अनुमति जैसे निर्णयों का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करते हुए चुनाव आयोग की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करेगी। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि चुनाव में धन बल, सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग और शराब आदि के प्रभाव को रोकने पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि ऐसे तत्वों पर नजर रखकर उन्हें अपने मताधिकार से दंडित करने के लिए आगे आएं। 

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सकती है सरकार 
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सकती है। उन्होंने आशा प्रकट की कि चुनाव आयोग राज्य सरकार के ऐसे अधिकारियों पर भी सजगता के साथ नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कोरोना के मद्देनजर चुनाव संपन्न कराने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए राज्य व केंद्र में बैठी हुई सरकारों के साथ एकरूपता व निष्पक्षता के साथ पालन कराया जाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ दल ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन का जमकर उलंघन किया था।

पार्टी जहां से कहेगी, वहीं से लडूंगा चुनाव
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी जहां से भी चुनाव लड़ने का आदेश देगी, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने चुटकी ली कि मैं तो नहा धोकर तैयार बैठा हूं, जहां से भी पार्टी का आदेश होगा, मैदान में उतर जाऊंगा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर राज्य में चुनाव आचार संहिता लगने के अंतिम समय तक पदों की सौदेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस सरकार में भ्रष्टाचार की इंतिहा है। यह इलेक्शन के कोड ऑफ कंडक्ट के भी खिलाफ है। सरकार को सात दिन पहले ही इस तरह की गतिविधियां बंद कर देनी चाहिए थीं।

विज्ञापन

भावुक हुए विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया है। विधानसभा परिसर में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत आचार संहिता लगने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इन पाचं सालों में पूरे मनोयोग से अपनी विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के विकास व विधानसभा की कार्यवाही और गतिविधियों को संचालित किया है। अग्रवाल ने भगवान से कामना की कि कोरोना संक्रमण काल में चुनाव सफलतापूर्वक संपादित हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिन भर में उन्होंने आज विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व अन्य कार्यों की शुरुआत की है। विधानसभा अध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि आचार संहिता लगने के बाद अब वह विधानसभा भवन से अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर चुनाव की तैयारियों के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें