फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: सूची तैयार, एलान का इंतजार, आज या कल उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

Wed, 19 Jan 2022 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

फिलहाल पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही रुके रहने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस उत्तराखंड विधानसभा की सभी विस सीटों पर सहमति बन जाने के बावजूद मंगलवार को भी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सकी। जबकि शेष बची 25 सीटों पर सहमति बनाने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल सौंप दिए थे। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस बुधवार या गुरुवार तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


फिलहाल पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही रुके रहने को कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी। 

Uttarakhand Election 2022: भाजपा के टिकटों पर आज होगा दिल्ली में मंथन, जल्द घोषित कर सकते हैं प्रत्याशी
विज्ञापन


हरक सिंह रावत की संभावित ज्वाइनिंग को भी माना जा रहा वजह
केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी को निर्देश दिए थे कि शेष बची विधानसभा सीटों पर आए तीन से अधिक नामों की छंटनी कर दो या तीन नामों का पैनल बना लिया जाए। आज दिन भर माथापच्ची के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को बाकी पैनल सौंप दिए गए। लेकिन टिकटों की घोषणा नहीं हो सकी। इसकी वजह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की संभावित ज्वाइनिंग को भी माना जा रहा है। हरक सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनके बुधवार को पार्टी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Uttarakhand: हरक के कांग्रेस में शामिल होने से पहले विरोध शुरू, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा- ऐसे लोगों को दूर रखें
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि करीब 25 सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। सोमवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में एक बार फिर इन सीटों पर चर्चा की गई। ज्यादातर सीटों पर सहमति बन गई। 12 से 15 सीटों पर मंगलवार को दो से तीन नामों के पैनल तैयार कर इन्हें सीईसी को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें