फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: जनरल बिपिन रावत के भाई भाजपा में शामिल, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Wed, 19 Jan 2022 06:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) जल्द भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं विजय रावत ने कहा है कि अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।
विज्ञापन
कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद शाम को वह पार्टी में शामिल हो गए। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


मैं आभारी हूं: विजय रावत
इस दौरान विजय रावत ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है।

Uttarakhand Election 2022: पंजाब में बदली मतदान की तारीख, उत्तराखंड में भी उठी मांग
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन


14 फरवरी को होगा मतदान
आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें