फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: 200 निष्कासितों के लिए भाजपा ने खोला दरवाजा, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त

Sun, 12 Sep 2021 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव आते ही राजनीतिक दलों का रुख उन लोगों के प्रति नरम हो गया है जिन्हें अनुशासनहीनता के कारण पार्टी ने बेहद सख्त अंदाज में पार्टी से हटा दिया था। अब ऐसे सभी निष्कासितों के लिए पार्टी ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने भी निष्कासितों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पिछले वर्षों में विभिन्न कारणों निष्कासित हुए करीब 200 नेताओं को पार्टी बिना सशर्त वापस लेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा में शामिल होने दिल्ली पहुंचे एक विधायक की ज्वाइनिंग लटकी

कम से कम दो साल तक पार्टी का कोई पद नहीं दिया जाएगा
पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को कम से कम दो साल तक पार्टी का कोई पद नहीं दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में गठित कमेटी वापसी करने के इच्छुक नेताओं की समीक्षा कर रही है।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता के कारण बेहद सख्त अंदाज में पार्टी से हटा दिया था
चुनाव आते ही राजनीतिक दलों का रुख उन लोगों के प्रति नरम हो गया है जिन्हें अनुशासनहीनता के कारण बेहद सख्त अंदाज में पार्टी से हटा दिया था। अब ऐसे सभी निष्कासितों के लिए पार्टी ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पार्टी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में निष्कासितों को शामिल कराने जा रही है।

विज्ञापन

निष्कासित करीब 200 लोगों की सूची तैयार

पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी से निष्कासित करीब 200 लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। पार्टी में निष्कासितों को बिना शर्त शामिल किया जाएगा। उन्हें एक से दो साल तक संगठन में कोई पद भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा, जो गंभीर आपराधिक आरोप हों। 

 बड़ी संख्या में लोग पार्टी में आने को तैयार
जो लोग संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। लोग भी आ भी रहे हैं। निष्कासितों में कुछ लोक सभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे। बाकी गए लोगों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है।
- नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद एवं समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें