फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 को करेंगे विजय शंखनाद यात्रा का शुभांरभ, खास होगा उनका दौरा

Wed, 24 Nov 2021 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दिनेश मोहनिया का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से उत्तराखंड में विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं के दौरे से होगी।
विज्ञापन


काफी महत्वपूर्ण रहेगा  मोहनिया का ये दौरा
आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने देहरादून में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। मोहनिया विधानसभाओं में समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं घर-घर पार्टी के प्रचार-प्रसार की नीतियों पर भी अहम चर्चा होगी।

उत्तराखंड सत्ता संग्राम: 2002 के चुनाव से आज तक इन मुद्दों ने पलटी कई सरकार, लेकिन सवाल फिर भी बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार गारंटी यात्रा के चौथे चरण की की शुरुआत
इस दौरान आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी चौथे चरण की रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 28 नवंबर से चार दिसंबर तक फिर चलेगी। आप की रोजगार गारंटी यात्रा गढ़वाल की सात विधानसभाओं में निकलेगी।

दिनेश मोहनिया का कार्यक्रम
-25 नवंबर को गंगोलीहाट 
-26 नवंबर को पिथौरागढ़
-27 नवंबर को लोहाघाट 
-28 नवंबर को चंपावत 

अजय कोठियाल का कार्यक्रम
-28 नवंबर बदरीनाथ
-29 नवंबर थराली
-30 नवंबर कर्णप्रयाग
-1 दिसंबर रुद्रप्रयाग
-2 दिसंबर केदारनाथ
-3 दिसंबर श्रीनगर
-4 दिसंबर देवप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें