फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: शिक्षा विभाग: प्रवक्ताओं के तबादलों के लिए पांच मई तक मांगे विकल्प, निर्देश जारी

Fri, 02 May 2025 03:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तबादलों के लिए दस विकल्प देने होंगे। इसके लिए पहले 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन अब शिक्षकों की संशोधित पात्रता सूची जारी की गई है।
 
विज्ञापन
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के लिए विभाग ने पांच मई तक विकल्प मांगे हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा.मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, जिन प्रवक्ताओं के नाम तबादलों के लिए पात्रता सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन


वे अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण के साथ संस्थाध्यक्ष के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारियों को और खंड शिक्षा अधिकारी सीईओ को उपलब्ध कराएं। तबादलों के लिए दस विकल्प देने होंगे। इसके लिए पहले 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन अब शिक्षकों की संशोधित पात्रता सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...जय भोले: भक्ति गीतों की गूंज, श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते सीएम; तस्वीरों में देखें केदारनाथ की ये अलौकिक सुबह
विज्ञापन


इस सूची को देखते हुए पांच मई तबादलों के लिए विकल्प दिया जाए। सीईओ इसे 15 मई तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें