फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घबराएं नहीं... आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की नौ तारीख को किया जाएगा परीक्षण, रहे तैयार

Fri, 09 Oct 2026 08:37 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के लिहाज से संवेदनशील राज्य है। ऐसे में समय रहते चेतावनी मिलना जान-माल के नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, जिसके तहत लोगों को अलर्ट सायरन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का होगा परीक्षण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे आपके मोबाइल पर सायरन बजेगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं, बल्कि प्रणाली के परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा।

विज्ञापन


सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है, हर माह की नौ तारीख को सायरन बजाकर लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराया जाएगा। बताया कि वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।

ये भी पढे़ं...देहरादून: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षण में यदि किसी स्थान पर सायरन या प्रणाली में तकनीकी समस्या पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सायरन व सेंसरों की संख्या को दोगुना किया जाएगा। पांच से 10 किलोमीटर की दूरी के अंतराल पर सेंसर व सायरन स्थापित किए रहे हैं।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें