फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: डॉ. जितेन ठाकुर को मिलेगा उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान, सीएम धामी करेंगे सम्मानित

Tue, 24 Mar 2026 10:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाषा संस्थान की निदेशक मायावती ढकरियाल के मुताबिक भाषा संस्थान की ओर से वर्ष 2022 से हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं उत्तराखंड लोक भाषा व बोलियों में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इस साल कथाकार डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
साहित्यकार जितेन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कथाकार डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 मार्च को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके अलावा 21 अन्य को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


भाषा संस्थान की निदेशक मायावती ढकरियाल के मुताबिक, भाषा संस्थान की ओर से वर्ष 2022 से हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं उत्तराखंड लोक भाषा व बोलियों में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ष 2024 से उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान प्रारंभ किया गया है।



चारधाम यात्रा: गैर हिंदुओं के प्रवेश और पंचगव्य पर यमुनोत्री समिति ने किया स्पष्ट, हर श्रद्धालु का होगा स्वागत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल कथाकार डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप पांच लाख 51 हजार रुपये, सम्मान चिन्ह और सम्मान पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न 21 लोगों को साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद सम्मान के लिए चयनित लोगों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें