फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लैंसडौन में ही स्थापित होगा डॉप्लर रडार, सांसद बलूनी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन

Thu, 10 Sep 2020 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से अब डॉप्लर रडार लैंसडौन में ही स्थापित होगा। रक्षा मंत्रालय से रडार स्थापित करने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी होगा।

विज्ञापन


एनओसी के अभाव में डॉप्लर रडार के दूसरे प्रदेश में स्थानांतरित होने की संभावना जताई जा रही थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलूनी को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रक्षा संपदा को एनओसी जारी करने के लिए निर्देश देंगे। बलूनी इस मसले पर रक्षा मंत्री से बातचीत की थी और उनसे अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया था।

बलूनी के मुताबिक मीडिया की एक खबर से उनके संज्ञान में आया कि लैंसडौन में जिस स्थान पर डॉप्लर रडार को स्थापित होना है वह कैंट बोर्ड की भूमि है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


एनओसी के अभाव में उक्त डॉप्लर रडार किसी अन्य प्रदेश को स्थानांतरित किया जा सकता है। फिर बलूनी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मंत्री हर्षवर्धन से बृहस्पतिवार को विस्तार से चर्चा की। उन्हें बताया गया कि रक्षा मंत्रालय की अनापत्ति से ही उक्त डॉप्लर रडार को लैंसडौन में स्थापित कर सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय की सहमति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस विषय में चर्चा की। बताया कि उत्तराखंड के लिए आवंटित अन्य दो डॉप्लर रडार टिहरी जिले के सुरकंडा और नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें