फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आराध्य देव समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट खुले, कल घोषित होगी यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि

Sat, 13 Apr 2024 09:55 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

कल 14 अप्रैल को यमुना महोत्सव होगा। इसके अवसर पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
समेश्वर महाराज मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां यमुना के मायके खरशालीगांव स्थित क्षेत्र के 12 गांवों के आराध्य देव समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कल 14 अप्रैल को यमुना महोत्सव होगा। इसके अवसर पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन


Kedarnath Yatra 2024: एक दिन में होगा 4000 घोड़ा-खच्चरों का संचालन, हेलिकॉप्टर सेवा के लिए बनेगी एसओपी

पुरोहितों के अनुसार, गीठ पट्टी के 12 गांवों के अलावा बड़कोट तहसील क्षेत्र से भी श्रद्धालु खरशालीगांव पहुंचकर समेश्वर महाराज की पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालु यहां कई मनौती भी मांगते हैं। बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें