फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार को छोड़ सभी जिलों में 16 अक्तूबर को होंगे जिला योजना समिति के चुनाव, अधिसूचना जारी

Sun, 11 Oct 2026 10:03 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अधिसूचना के मुताबिक जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव के बाद इसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
अधिूसचना जारी - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में जिला योजना समिति के चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव को लेकर अधिूसचना जारी कर दी है। जिसके तहत 12 अक्तूबर को नामांकन और 14 को नाम वापसी होगी।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 16 अक्तूबर को चुनाव के बाद इसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की ओर से पिछले काफी समय से जिला योजना समिति के चुनाव की मांग की जा रही थी। संगठन का कहना था कि इसमें देरी से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

UK Top News: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद, जेई की करंट से मौत, कुंजापुरी मेले का सीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद आंदोलन की नई तिथि होगी घोषित : भास्कर
जिला योजना समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्य संगठन ने आज प्रस्तावित प्रदेश व्यापी आंदोलन स्थगित कर दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के मुताबिक जिला योजना समिति के चुनाव होने के बाद आंदोलन की नई तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें