विश्व हिंदू परिषद् की ओर से उत्तराखंड में आई दैवी आपदा के छह माह पूर्ण होने पर प्रलय में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मिक शांति के लिए कोटद्वार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें प्रदेश और देश के अनेक धर्मगुरू और महात्मा आयोजन में शमिल होंगे। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विहिप के क्षेत्रीय प्रमुख ऋषि कंडवाल ने अनुष्ठान की जानकारी दी। कहा कि जून माह में आई प्रलय में हजारों श्रद्धालु कालातीत हो गए थे।
स्थानीय इकाई द्वारा अनुष्ठान
कई श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। ऐसे में उनकी आत्मिक शांति के लिए स्थानीय इकाई द्वारा यह अनुष्ठान किया जा रहा है। बताया कि कथा भरतमाता मंदिर के पूज्य महंत ललितानंद महाराज के नेतृत्व में सोमवार से पुराना सिद्धबली मार्ग स्थित बाल रामलीला कमेटी मंच में आयोजित की जाएगी।
भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
कथा वाचक आचार्य अनुरोध प्रियदर्शी महाराज होगें, सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें प्रतिदिन धर्मगुरू लोगों को आशीश वचन देंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अवनीश अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजगौरव नौटियाल, मुन्ना लाल मिश्रा, संदीप डबराल, अनुभव अग्रवाल आदि मौजूद थे।