फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पटवारियों के 419 पदों पर होगी सीधी भर्ती, प्रस्ताव किया तैयार 

Thu, 19 Dec 2019 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी अनुमति
  • विभाग ने अधियाचन का प्रस्ताव किया तैयार 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए प्रदेश में 419 पटवारी के पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजस्व विभाग ने भी इसके लिए अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने वाला प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पटवारियों की भर्ती लंबे समय से नहीं हुई है। पूर्व में एक बार कोशिश हुई थी लेकिन विवाद के चलते यह मामला अटक गया था। अब शासन सीधी भर्ती के जरिए प्रदेश में 419 पटवारियों की नियुक्ति करेगा। यह फाइल अनुमति के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री के स्तर से भी इस प्रस्ताव को अनुमति मिल गई।

मुख्यमंत्री से अनुमति के बाद राजस्व विभाग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से परीक्षा कराकर भर्ती का फैसला किया है। इसमें पेच है तो सिर्फ शारीरिक परीक्षा का। राजस्व विभाग का कहना है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में आबकारी विभाग में शारीरिक परीक्षा कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई

ऐसे में आयोग से ही कहा जाएगा कि वह लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक परीक्षा भी कराए। विभाग के स्तर पर जिलों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई थी। यह सूचना मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार किया गया। 

इस बात को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बात की जाएगी कि शारीरिक परीक्षा आयोग कराए। यह भर्ती रिक्त पदों के सापेक्ष की जा रही है।
- सुशील कुमार, सचिव राजस्व

कानूनगो के 60 पद बढ़ाने की भी तैयारी

शासन के स्तर पर कानूनगो/ राजस्व निरीक्षकों के करीब 60 पद बढ़ाने की भी तैयारी है। इस मामले में बुधवार को शासन स्तर पर बैठक भी हुई। राजस्व विभाग पहले 51 पद बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा था। यह पद राजस्व निरीक्षकों के पुनर्गठन के तहत बढ़ाए जा रहे हैं। अभी प्रदेश में 34 राजस्व निरीक्षक मैदानी क्षेत्रों और 150 निरीक्षक पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें