फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सार्वजनिक निकाय और उपक्रम कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

Tue, 02 Sep 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें वेतनमान के तहत सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का अनुमोदन दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामी सरकार ने सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों में पांचवें और छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें वेतनमान के तहत सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने, छठे वेतनमान के तहत एक जनवरी से महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत करने का अनुमोदन दिया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश की 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, चार सितंबर को होगा सम्मान कार्यक्रम
विज्ञापन


दूसरी ओर, सीएम धामी ने निर्माणाधीन जिला कारागार पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 417.72 लाख, उपकारागार रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 251.49 लाख, धारचूला विस में रालम के तहत किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए 95.49 लाख, चंपावत विस क्षेत्र में हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली ऐडी मेला स्थल, कालूखाण व फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण के लिए 81.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें