आपूर्ति पूरी करने के लिए काशीपुर का गैस प्लांट चलाया
राज्य में बिजली की लगातार बढ़ रही आपूर्ति को पूरा करने के लिए यूपीसीएल ने काशीपुर स्थित 321 मेगावाट के गैस आधारित प्लांट चला दिए हैं। प्लांट के लिए यूपीसीएल पहले ही गैस खरीद चुका है। भारी जरूरत के समय इसका इस्तेमाल करने के लिए गैस रिजर्व में रखी गई थी। दूसरी ओर, बिजली की मांग पूरी करने के लिए बाजार से रोजाना करीब 40 लाख यूनिट बिजली खरीदी जा रही है।
यूजेवीएनएल का उत्पादन भी बढ़ा
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की 21 परियोजनाओं का उत्पादन भी गर्मियों में दो करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है। अभी इसके और बढ़ने की उम्मीद है। गर्मियों में ग्लेशियर पिघलने और पिछले कुछ दिनों की बारिश की वजह से उत्पादन बेहतर हुआ है। इससे यूपीसीएल को भारी मांग में काफी राहत मिली है।