फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 को करेंगे आईएमए में दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास 

Sat, 26 Sep 2020 08:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केंद्र से मिल चुकी है 45 करोड़ की मंजूरी, परेड की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
  • आईएमए कमांडेंट ले.जनरल जेएस नेगी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितंबर को आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3.30 बजे होगा। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमांडेंट ले जनरल जेएस नेगी ने मुख्यमंत्री से भेंट की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। आईएमए में दो टनल (अंडरपास) बनेंगे। एक टनल जाने और दूसरी आने के लिए होगी। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी।

इसलिए रक्षा मंत्री से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी है। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इन सुरंगों के बनने से परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थी, उनका समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


पीएम 29 को करेंगे आठ एसटीपी का वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर को नमामि गंगे के तहत राज्य में तैयार किए गए आठ सीवरेज शोधन संयत्र (एसटीपी) का लोकार्पण करेंगे। इनमें से चार हरिद्वार में, ऋषिकेश में दो एवं मुनिकीरेती तथा बदरीनाथ में एक-एक हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में नए एसटीपी अत्याधुनिक तकनीक से बने हैं। इनमें सॉलिड वेस्ट का इस्तेमाल कंपोस्ट के रूप में किया जाएगा। जगजीतपुर में बने एसटीपी में जिस आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, उसकी तारीफ स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवां गुस्ताफ ने भी अपने उत्तराखंड भ्रमण के दौरान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें