उत्तराखंड में नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित पुलों के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर को पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में नव निर्मित आठ मोटर पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करने वाले थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।