फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वूमेंस वनडे ट्रॉफी: झारखंड ने उत्तराखंड को दी करारी शिकस्त

Thu, 05 Mar 2020 09:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीनियर वूमेंस वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड सीनियर टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सातवें मुकाबले में भी उत्तराखंड को झारखंड के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड की टीम महज 63 रनों पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। झारखंड ने बिना विकेट गंवाए आसानी से लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन


सीके पिथावाला ग्राउंड सूरत में हुए मुकाबले में उत्तराखंड टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। झारखंड की आक्रामक गेंदबाजी के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए। प्रीति भंडारी 2, डिम्पल कंडारी 5, अंजू तोमर 14, राधा चंद 2, तारा 3, सरिता व पी धामी शून्य, सपना चौधरी 19, अमीषा 5, रेखा 5 रन पर आउट हुए। पूरी टीम 38.4 ओवर में 63 रनों पर निपट गई। झारखंड ने 14.5 ओवर में आसान जीत हासिल की। रश्मि ने 36 व इंद्राणि रॉय ने 25 रनों की नाबाद पारी खेली।

उत्तराखंड की सातवीं हार

टूर्नामेंट में सीनियर महिला टीम की यह सातवीं हार है। उत्तराखंड ने कुल सात मुकाबले खेले हैं। इनमें एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। वहीं, दूसरी ओर अंडर-19 महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें