फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घट रही खेती, बढ़ रहा उत्पादन, 20 सालों में 97 हजार हेक्टेयर कम हुआ कृषि क्षेत्रफल

Mon, 12 Oct 2020 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में हर साल खेती वाली भूमि कम हो रही है। इसके बावजूद खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 20 सालों में प्रदेश में 97 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल घटा है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि का क्षेत्रफल ज्यादा है। लेकिन सिंचाई सुविधाओं के अभाव व बिखरी जोत के कारण उत्पादक मैदानों से कम है। ऐसे में सरकार किसानों को क्लस्टर और संविदा खेती के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। 

विज्ञापन


राज्य गठन के समय कृषि का क्षेत्रफल 7.70 लाख हेक्टेयर था। जो वर्तमान में घट कर 6.73 लाख हेक्टेयर है। इन आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 97 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में कमी आई है। वहीं, परती भूमि (जिसमें पहले खेती होती थी) का क्षेत्रफल 1.07 लाख हेक्टेयर से बढ़ कर 1.60 लाख हेक्टेयर हो गई है। यानी किसानों ने 53 हजार हेक्टेयर भूमि में खेती करना छोड़ दिया है। इन स्थितियों के बावजूद प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है। 

कृषि विभागों के आंकड़ों के अनुसार राज्य गठन के दौरान खरीफ के तहत 2.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल और उत्पादन 5.8 लाख मीट्रिक टन था। वर्ष 2017-18 में खरीफ का क्षेत्रफल घट कर 2.61 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 6.65 लाख मीट्रिक टन रहा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि किसान अब उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण क्षेत्रफल घटने के बाद भी खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद प्रदेश में कृषि का क्षेत्रफल कम हुआ है। खेती को मुनाफे में लाने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। यही वजह है कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। आने वाले समय में प्रदेश में कृषि का क्षेत्रफल बढ़ेगा। - सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री

विज्ञापन

खाद्यान्न उत्पादन में मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

प्रदेश में हर साल कृषि क्षेत्रफल में कमी आने के बावजूद भी खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे उत्तराखंड को उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017-18 के लिए राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। वहीं, 2016-17 में खाद्यान्न उत्पादन  में प्रशंसा पुरस्कार मिला है। 

प्रदेश में वर्ष वार क्षेत्रफल और उत्पादन की स्थिति

वर्ष            कृषि क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)             उत्पादन (मीट्रिक टन  लाख में)
2011-12       909                                         18.04
2012-13        899                                        18.12
2013-14        873                                        17.75
2014-15        875                                        16.13
2015-16        866                                        17.56
2016-17        868                                        18.74
2017-18       842                                         19.20
2018-19       835                                         19.44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें