फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Tue, 20 May 2025 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी। सभी को जनवरी 2024 से अप्रैल 25 तक के भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। इस संबंध में मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन


Kedarnath: बारिश का यलो अलर्ट...गुप्तकाशी से केदारनाथ तक बरती जा रही सतर्कता, यात्रियों की हो रही मॉनिटरिंग
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी। सभी को जनवरी 2024 से अप्रैल 25 तक के भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। मई माह से महंगाई भत्ता वेतन व पेंशन का हिस्सा बन जाएगा। आपको बता दें कि लंबे समय से परिवहन कर्मी महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें