अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए प्रक्रिया के मुताबिक करें आवेदन
महाराज ने बताया कि राज्य में जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जौलीग्रांट में 1200 हेक्टेयर और पंतनगर में 1100 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने महाराज को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थापित करने की जानकारी देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। इसमें केंद्र की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सेल्फी लेने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, मासूम की आंख खुली तो मां को देख सहम गया
इन पहाड़ी उत्पादों से तैयार होगा व्यंजन
मंडुवा और बाजरा से बने सैंडविच, समोसे, इडली, केक, बिस्कुट, पिजा, वेज पुलाओ, मुजकेक, मोमो, घेवर, स्प्रिंग रोल, झंगोरे की खीर, ढोकला, पोहा, बाल मिठाई समेत अन्य कई पहाड़ी व्यंजन हैं, जिन्हें हवाई सेवा के दौरान यात्रियों को परोसा जा सकता है। इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने भी पहाड़ी उत्पादों से लगभग 150 व्यंजन तैयार किए हैं।