महिला ने हत्या की बात कबूली
सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में जांच टीमों ने लगभग 300 से 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक संदिग्ध पाया गया। सुराग उधमसिंह नगर तक पहुंचे, जहां एक महिला सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने उस महिला को हिरासत में लिया जिसे मृतका के साथ आखिरी बार देखा गया था। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली और पूरा घटनाक्रम बताया। महिला ने बताया कि सीमा खातून ने पहले उसके बेटे को एनडीपीएस मामले में जेल भिजवाया था, जिससे वह रंजिश रखती थी। सलमान और सीमा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे लेकिन सलमान किसी और से विवाह करना चाहता था। इसी बात पर सीमा और सलमान के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 23 अक्तूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन भी बरामद हुआ। आरोपी महिला मेहरुन्निशा पत्नी स्व. नासिर (53) निवासी मझरा लक्ष्मीपुर को पहले ही हिरासत में ले लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
ये भी पढे़ं...Dehradun: युवक ने खुद को लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा...पासवर्ड, माफी और पिता के नाम भावुक संदेश
हत्याकांड के पर्दाफाश में सीआईयू हरिद्वार और थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट (प्रभारी सीआईयू), मनोज शर्मा (थानाध्यक्ष श्यामपुर), उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, नवीन चौहान, हेडकांस्टेबल मनमोहन सिंह, देशराज, और कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।