सूत्रों के अनुसार समिति चारों संघों से बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीओए को सौंपेगी। सीओए को उत्तराखंड और चंडीगढ़ में क्रिकेट संचालन को लेकर फैसला करना है। संभावना जताई जा रही है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर सीओए अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला ले सकता है।
सभी संघों से पूछे 24 सवाल
सबा करीम और अंशुमान गायकवाड़ की समिति ने राज्य के चारों क्रिकेट संघ पदाधिकारियों से 24-24 सवाल पूछे। समिति ने पहले ही चारों संघों के पदाधिकारियों को 24 सवालों का फॉर्मेट उपलब्ध करवा दिया था। मुलाकात के दौरान समिति ने इन सवालों के विस्तृत जवाब पूछे। इसमें अब तक किए गए खेल आयोजन, भविष्य की योजनाएं, उपलब्ध खेल संसाधन, जिलों में संगठन, अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली।
उदयीमान क्रिकेटरों से मिले दोनों पूर्व क्रिकेटर
दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने तनुष क्रिकेट एकेडमी में उदयीमान क्रिकेटरों से मुलाकात की। सबा करीम ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। साथ ही उन्हें बेहतर खेल के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर फोकस कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके। दोनों क्रिकेटरों ने अन्य स्थानों पर जाकर भी खेल सुविधाओं और संभावनाओं की जानकारी ली।